व्यक्ति के गले से सोने की चेन चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,24 सितंबर(नि.सं.)। सोते हुए एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन काटकर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी हुआ सोने की चेन भी बरामद कर ली है। यह घटना प्रधाननगर थाना स्थित निवेदिता रोड अंतर्गत इलाके की है। आरोपी का नाम अनमोल तमांग है। वह मिरिक का निवासी बताया गया है।


जानकारी के अनुसार गत 19 तारीख को देर रात सगौतो मित्रों नामक एक व्यक्ति अपने घर में सो रहे थे। तभी मौके का फायदा उठाते हुए एक चोर घर का खिड़की खोलकर अंदर सो रहे उक्त व्यक्ति के गले से सोने की चेन की चोरी कर फरार हो गया। सुबह जब वो उठे तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। इसके बाद गत 20 तारीख को प्रधाननगर थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी।इधर, घटना की जांच में जुटी पुलिस ने बीते कल गुप्त सूत्रों के आधार पर जंक्शन बस स्टैंड इलाके में अभियान चलते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूला।

चोर ने बताया कि उसने सोने की चेन को हिमाचल कॉलोनी अंतर्गत एक स्कूल के मैदान में छिपाकर रखा है। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने सोने की चेन बरामद कर ली। जिसके बाद बीते कल रात पुलिस ने सगौतो मित्रों को चेन मिलने की जानकारी दी। इधर, चोरी हुआ चेन वापस मिलने के बाद सगौतो मित्रों काफी खुश है। इसके लिए उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *