सिलीगुड़ी, 26 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के सामने एक निजी स्कूल बस ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे मौजूद एक खाने की दुकान, पार्किंग में खड़ी कई मोटरसाइकिलों और एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वहां खड़ी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बस चालक अचानक शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो गया। बताया जा रहा है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई और यह दुर्घटना हुई। घटना के तुरंत बाद घायल महिला और बस चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
