सीबीएसई की ओर से आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल और गुवाहाटी क्षेत्र के स्कूल स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसी चयन प्रक्रिया के तहत अविराज को क्षेत्रीय टीम में जगह मिली है।
बचपन से ही क्रिकेट के प्रति रुचि रखने वाले अविराज नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। खेल के दौरान अनुशासन और एकाग्रता पर विशेष ध्यान देने के कारण उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
अविराज के क्रिकेट कोच नंदन ने उनके चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि लगातार मेहनत और अभ्यास के कारण उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन अविराज के लिए आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।
अविराज के चयन से उनके परिवार, विद्यालय के शिक्षकों और साथी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। माता-पिता भी बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ अविराज ने तैयारी शुरू कर दी है।




