सिलीगुड़ी, 5 मार्च (नि.सं)। भक्तिनगर थाने की पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम तापस रॉय है। वह सालूगाड़ा के डिमडिमा बस्ती इलाके का रहने वाला है।
बुधवार रात को गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने पीसी मित्तल बस टर्मिनस इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक देसी कट्टा और दो राउंड कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि आरोपी किसी बड़ी साजिस को अंजाम देने के मकशद से हथियार लेकर आया था। गिरफ्तार किए गए युवक को गुरुवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
