राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यवसायी से मारपीट कर 2.60 लाख की लूट, फांसीदेवा में सनसनी

फांसीदेवा,13 फरवरी(नि.सं.)। फांसीदेवा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यवसायी से मारपीट कर 2 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार रात 27 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांतिविटा के पास बुड़ी बालासन पुल के निकट घटी है। 
पीड़ित व्यवसायी का नाम मोहम्मद रोजाब अली है। वह झमकलाल जोत के ग्वाल जोत इलाके के निवासी है। जानकारी के अनुसार, रोजाब अली पेशे से धान व्यवसायी हैं और एक स्कूल बैग में 2 लाख 60 हजार रुपये लेकर खोरीबाड़ी के व्यवसायी उत्तम सिंह को भुगतान करने जा रहे थे।
बताया गया है कि लीचूबागान के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले उनकी बाइक की चाबी छीनकर जंगल में फेंक दी और फिर हेलमेट से उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लेकर घोषपुकुर की दिशा में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फांसीदेवा थाना और घोषपुकुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यवसायी को फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *