फूलबाड़ी,10 दिसंबर (नि.सं)। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 250 किलो गांजा बरामद किया है। उक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम फरिकुल मियां है। वह कूचबिहार जिले का निवासी है। STF सूत्रों के अनुसार,गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के फूलबाड़ी स्थित जियागंज इलाके में एक संदिग्ध मालवाहक वाहन को रोक कर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन के अंदर बने गुप्त चैंबर से 250 किलो गांजा बरामद किया। सूत्रों के अनुसार, कूचबिहार से बिहार में गांजा तस्करी के उद्देश्य से यह खेप ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी को कल जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जाएगा। STF ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिहार तस्करी से पहले 250 किलो गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

Share this story
More from उत्तर बंगाल
उत्तर बंगालफुलबाड़ी में तेज रफ्तार लॉरी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
फुलबाड़ी, 12 अक्टूबर (नि.सं.)। बैंक का काम निपटाकर घर लौट रहे दंपती की बाइक को तेज रफ्तार लॉरी ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फुलबाड़ी के अमायदीघी संलग्न इलाके की है। मृतका की पहचान फजिरन खातून के रूप में हुई है, जबकि घायल…
सिलीगुड़ीपूजा से पहले फुलेश्वरी रेलगेट बंद होने से परेशानी, खोलने की मांग को लेकर माकपा का प्रदर्शन
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर (नि.सं.)। पूजा से पहले फुलेश्वरी रेलगेट बंद किए जाने से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों की सुविधा के लिए रेलगेट जल्द खोलने की मांग को लेकर माकपा की सिलीगुड़ी की 24 नंबर शाखा ने एडीआरएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि…
उत्तर बंगालपानीटंकी सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नाबालिगों की तस्करी के आरोप में भूटान निवासी गिरफ्तार
खोरीबाड़ी,12 अक्टूबर (नि.सं.)। भारत-नेपाल सीमा के पानीटंकी इलाके में सीमा पार करने से पहले एसएसबी के जवानों ने मानव तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश भुरालाल तन्ना के रूप में हुई है, जो भूटान का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार को आरोपी एक नाबालिग लड़की को लेकर…
उत्तर बंगालराजगंज के भुटकी में काली मंदिर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी
राजगंज, 12 अक्टूबर (नि.सं.)। घर के काली मंदिर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। इस घटना से राजगंज के भुटकी इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, दो दिन पहले एक बड़े मालवाहक वाहन से करीब 12 हजार रुपये का तेल चोरी होने का आरोप भी लगा है। लगातार हो रही चोरी की…
