पूजा की मुख्य थीम में प्राचीन जीवनशैली, संस्कृति और परंपरा को दर्शाया जाएगा। लगभग चार से पांच हजार वर्ष पुरानी जीवनशैली और ऐतिहासिक विरासत को ध्यान में रखते हुए पूजा मंडप का निर्माण किया जाएगा।
पूजा परिसर को चंदननगर के कलाकारों की आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूजा कमेटी की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, स्कूली बच्चों के बीच नए वस्त्र वितरित करने की भी योजना बनाई गई है।





