जानकारी के अनुसार, अष्टमी की रात सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने कुछ महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां की गईं। इसका विरोध करने पर शुभजीत दत्त और विक्रम चौधरी पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि धारदार हथियार से दोनों के सिर पर वार किया गया।
घटना के बाद सिलीगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में सावन राज साहा, श्रीवंत राज साहा, कृष साहा समेत कई युवकों के नाम शामिल हैं। शिकायत के आधार पर जांच शुरू करते हुए पुलिस ने कृष साहा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।





