बुधवार दोपहर से ही हिलकार्ट रोड पर विसर्जन देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने घाट पर पहुंचकर विसर्जन प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंत्री को खुद सड़क पर उतरते देखा गया। सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। इस वर्ष महानंदा नदी में बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन ट्रॉली के माध्यम से भी किया गया। वहीं, नगर निगम ने नदी से प्रतिमाओं के ढांचे हटाने का काम भी शुरू कर दिया है।
गुरुवार को शहर की कई बड़ी पूजा कमेटियों की प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। बुधवार को भी कई क्लबों ने भव्य शोभायात्रा निकालकर मां दुर्गा को विदाई दी।




