बैठक में यात्रियों ने स्टेशन की साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता और टिकट बुकिंग से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। टिकट बुकिंग के दौरान कुछ एजेंटों द्वारा टिकट पर यात्री का नाम या विवरण बदलकर दूसरे यात्रियों को टिकट देने और इसके बदले अतिरिक्त पैसे वसूलने की शिकायत की।
इसके अलावा, ट्रेनों के गेट के पास सामान रखकर रास्ता अवरुद्ध करने की समस्या भी सामने आई। यात्रियों ने कहा कि इससे आवाजाही में परेशानी होती है और आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वहीं, स्टेशन के बाहर और रेलवे ब्रिज पर कथित असामाजिक गतिविधियों तथा मादक पदार्थों के सेवन से यात्रियों को होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया गया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और निर्धारित समय के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
एडीआरएम अजय सिंह ने बताया कि यात्रियों की समस्या को सुनने और उसके समाधान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने टिकट और साफ सफाई की समस्या की शिकायत की है। जिसका जल्द समाधान किया जाएगा।





