27 मवेशियों के साथ 6 गिरफ्तार

फांसीदेवा,,4 मार्च (नि.सं.)। फांसीदेवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 27 मवेशियों को बरामद किया हैै। साथ ही इस घटना में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम गुरमीत सिंह( 55), दीपक कुमार (40), संदीप सिंह (36),अरुण कुमार (36), गुरसेउक सिंह (24) और अबस्टार सिंह (26) है। ये सभी पंजाब के रहने वाले हैं।


बताया गया है कि तस्करों ने मवेशियों को बिहार से असम ले जाने की योजना बनाई थी। लेकिन इससे पहले गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घोषपुकुर फूलबाड़ी बाईपास रोड पर तीन ट्रक रोका। तलाशी के दौरान उन ट्रकों से 27 मवेशियों को बरामद किया।

ट्रक चालक ने मवशी को ले जाने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। जब्त किए गए वाहनों पर असम सरकार के स्टिकर भी लगे हुए थे। जिसके बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *