नक्सलबाड़ी के किलाराम जल परियोजना में भाजपा का झंडा, सियासी घमासान तेज

नक्सलबाड़ी, 27 फरवरी (नि.सं)। नक्सलबाड़ी के किलाराम जल परियोजना परिसर में भाजपा का झंडा लगाए जाने को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, किलाराम जल परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2016 में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किया गया था। बाद में परियोजना बंद हो गई, हालांकि कुछ समय तक जल आपूर्ति जारी रही। वर्ष 2021 से यह जल परियोजना पूरी तरह बंद बताई जा रही है। अब उसी परिसर में भाजपा का झंडा लगाए जाने पर सवाल उठ रहे है।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा जानबूझकर इस तरह की हरकत कर रही है। दार्जिलिंग जिला तृणमूल कोर कमिटी के सदस्य अरुण घोष ने कहा कि भाजपा सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक जमीन खिसकने के कारण भाजपा इस तरह के कदम उठा रही है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि झंडा किसने लगाया इसकी जानकारी नहीं है। पार्टी का दावा है कि उनके झंडे सड़कों पर लगाए जाते हैं और आचार संहिता लागू होने पर ही उल्लंघन का सवाल उठता है। साथ ही तृणमूल पर भी तीखा हमला बोलते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार बनना अब केवल समय की बात है।

इधर, मनीराम ग्राम पंचायत के प्रधान ने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच के साथ जिला प्रशासन, बीडीओ और पुलिस को सूचित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusperabetjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetpokerklasJojobetJojobetjojobetmariobetGrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynergrandpashabet girişholiganbet girişgrandpashabet girişmatbet girişvdcasino girişcasibom casibom pusulabet güncel girişpalacebetteosbetteosbetbetgitromabetgameofbetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetbetparkbetparkbetparkjojobet girişDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoCratosroyalbetbetparkpusulabetsekabetmatbetvdcasinopalacebetbahiscasino1wingrandpashabetholiganbetjojobetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişjojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabet girişkazandraperabetperabetperabetjojobetcasibompulibetholiganbetgrandpashabetgrandpashabetpusulabetcasibomgrandpashabetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetjojobetgrandpashabet girişgrandpashabet girişcasibombetpuanbetpuanholiganbet girişholiganbetibizabet girişibizabetibizabet girişholiganbet girişibizabetromabet giriş1win1win girişgrandpashabetgrandpashabet girişcasibomDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetcasibomcasibomcasibompusulabet giriş Built with ❤︎ by appycodes