गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अलीम (52), शरीफुल इस्लाम (32) और रबीउल मियां (28) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि आरोपी मालदा से ब्राउन शुगर लेकर सिलीगुड़ी में डिलीवरी देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मादक पदार्थ एक निजी बस के जरिए पीसी मित्तल बस टर्मिनस तक लाया गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसओजी और भक्तिनगर थाना की एंटी क्राइम विंग को गुप्त सूचना मिली थी कि बस टर्मिनस पर तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल अभियान चलाया और तीनों को घेरकर तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से तीन पैकेटों में रखी करीब 2 किलो ब्राउन शुगर बरामद हुई।
मादक पदार्थ की डिलीवरी होने से पहले ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है।





