राजगंज, 28 जनवरी (नि.सं.)। बालू तस्करी से पहले 4 डंपर को जब्त किया गया है। जबकि तीन डंपर चालकों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार की सुबह बेलाकोबा चौकी पुलिस ने राजगंज के तालमा मोड़ इलाके में अभियान चलाकर 4 डंपर जब्त करने साथ 3 चालक को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि नदी से अवैध रूप से रेत की तस्करी की जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद बेलाकोबा चौकी पुलिस ने तालमा मोड़ इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान जैसे रेत लदी डंपर तालमा मोड़ इलाके में पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया। रेत संबंधी आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाने पर तीन डंपर चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक डंपर चालक मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार लोगों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राजगंज में बालू तस्करी से पहले 4 डंपर जब्त, 3 गिरफ्तार

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के रेड लाइट इलाके में अनोखे अंदाज में मना भाईफोटा
सिलीगुड़ी, 11 नवंबर (नि.सं.)। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और ममता का प्रतीक भाईफोटा का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। हालांकि, सिलीगुड़ी के रेड लाइट इलाके में इस बार भाईफोटा का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। समाज…
उत्तर बंगालफुलबाड़ी: पति की मौत के दो महीने बाद गृहिणी का घर से शव बरामद
फुलबाड़ी, 11 नवंबर (नि.सं.)। पति की मौत के महज दो महीने बाद गृहिणी की असामान्य परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अंजली राय के रूप में हुई है। बुधवार सुबह फुलबाड़ी-2 के पुटिमारी डांगापाड़ा इलाके में घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, करीब दो महीने पहले हृदयाघात…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा पूरे धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष अन्नकूट महाभोग के आयोजन के साथ उत्सव संपन्न हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन वासियों को इंद्रदेव के बजाय…
सिलीगुड़ीभक्ति और परंपरा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा किन्नर समुदाय, सिलीगुड़ी में वर्षों से कर रहा मां काली की पूजा
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सामाजिक पहचान और परंपरागत सीमाओं से परे भक्ति, आस्था और विश्वास की अनूठी मिसाल किन्नर समुदाय पेश कर रहा है। सिलीगुड़ी के बारीभाषा मदानी बाजार इलाके में किन्नर समुदाय की ओर से आयोजित काली पूजा इस वर्ष भी स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समुदाय के सदस्य पिछले कई वर्षों से लगातार इस…
