समाज की पारंपरिक धारणाओं और पहचान की सीमाओं से परे यहां भी भाई-बहन के रिश्ते का प्यार और अपनापन देखने को मिला। स्वयंसेवक शक्ति पाल की पहल पर हर साल की तरह इस बार भी रेड लाइट इलाके में भाईफोटा उत्सव का आयोजन किया गया।
शक्ति पाल हर साल इस विशेष अवसर पर यहां पहुंचते हैं और महिलाओं से भाईफोटा लेकर उन्हें विभिन्न उपहार भेंट करते हैं। उनकी इस पहल से त्योहार के दिन इलाके में खुशी और भावनाओं का विशेष माहौल देखने को मिला। समाज की मुख्यधारा से दूर रहने वाली महिलाओं के चेहरों पर भी इस आयोजन ने मुस्कान बिखेर दी।




