जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय निवासी की नजर ट्रैफिक पुलिस बूथ के ठीक पास पड़े एक लावारिस बैग पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बैग की तलाशी लेने पर पुलिसकर्मियों को उसमें भारी मात्रा में कारतूस मिले।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आखिर ये कारतूस कहां से आए, किस उद्देश्य से इन्हें वहां रखा गया था और बैग किसने फेंका, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने सभी कारतूस बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।




