सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। काली पूजा से पहले ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई प्रतिबंध लगाए गए थे। हालांकि, निर्देशों के बावजूद सिलीगुड़ी के विभिन्न इलाकों में जमकर पटाखे फोड़े गए। तेज आवाज से शहरवासियों के एक वर्ग को काफी परेशानी हुई। वहीं, वायु और ध्वनि प्रदूषण को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। इस बीच पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने प्रदूषण से जुड़े आंकड़े पेश करते हुए सरकार का पक्ष रखा है।
मंत्री ने बताया कि 4 नवंबर 2021 को काली पूजा के दिन वायु प्रदूषण का औसत सूचकांक 130 था, जबकि 2026 में यह घटकर 83 पर आ गया है। उनके मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों की तुलना में वायु प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय कमी आई है।
इसके अलावा मंत्री ने ध्वनि प्रदूषण के आंकड़े भी साझा किए। उनके अनुसार, वर्ष 2022 में काली पूजा के दिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक ध्वनि का स्तर 120 से 124 डेसीबल के बीच था। वहीं, नवंबर 2026 में इसी समयावधि के दौरान यह घटकर 107 से 110 डेसीबल के बीच पहुंच गया।
शंकर घोष ने दावा किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद काली पूजा के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई है।




