खोरीबाड़ी, 8 मार्च (नि.सं.)।एसएसबी की 41वीं बटालियन के मदनजोत बीओपी ई कंपनी के जवानों ने हाथीघिसा के समीप एशियन हाईवे से भारी मात्रा में अवैध सुपारी जब्त की है। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद करीम है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने हाथीघिसा के समीप एशियन हाईवे पर डब्लू बी 73 ई 7484 नंबर का एक पिकअप वैन को रोका। पिकअप वैन मेें तलाशी के दौरान 2444 किलो सुपारी जब्त किये गये। जब्त सुपारी का अनुमानित मूल्य करीब 3 लाख 78 हजार 820 रुपया है। जब्त पिकअप वैन व सुपारी को पानीटंकी कस्टम को सौंप दिया गया है।
अवैध सुपारी के साथ एक गिरफ्तार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा पूरे धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष अन्नकूट महाभोग के आयोजन के साथ उत्सव संपन्न हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन वासियों को इंद्रदेव के बजाय…
सिलीगुड़ीभक्ति और परंपरा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा किन्नर समुदाय, सिलीगुड़ी में वर्षों से कर रहा मां काली की पूजा
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सामाजिक पहचान और परंपरागत सीमाओं से परे भक्ति, आस्था और विश्वास की अनूठी मिसाल किन्नर समुदाय पेश कर रहा है। सिलीगुड़ी के बारीभाषा मदानी बाजार इलाके में किन्नर समुदाय की ओर से आयोजित काली पूजा इस वर्ष भी स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समुदाय के सदस्य पिछले कई वर्षों से लगातार इस…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में जमीन विवाद में भाजपा की महिला नेत्री पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप, 100 से अधिक लोगों के खिलाफ शिकायत
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में जमीन विवाद को लेकर घर पर हमला करने, परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट करने तथा सोने के गहने और नकदी लूटने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में भाजपा की महिला नेत्री मामूनी दास और उनके समर्थकों पर आरोप लगाया गया है। घटना एनजेपी थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में लावारिस बैग से भारी मात्रा में कारतूस बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में ट्रैफिक पुलिस बूथ के सामने से भारी मात्रा में कारतूस बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना फुलेश्वरी के आईओसी मोड़ की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय निवासी की नजर ट्रैफिक पुलिस बूथ के ठीक पास पड़े एक लावारिस बैग पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस…
