राजगंज, 27 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी-
जानकारी के अनुसार, जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी जा रही एक छोटी यात्री कार को उसी दिशा में जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे नाले में गिर गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, पीछा कर जोटियाकाली के पास ट्रक को रोक लिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।




