सिलीगुड़ी, 27 अक्टूबर (नि.सं.)। अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर केरला जाने की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशी महिलाओं को एनजेपी स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। एमएमबीटी बेंगलूरू एक्सप्रेस ट्रेन के एनजेपी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंचते ही जीआरपी एसओजी और एनजेपी जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर ट्रेन के जनरल बॉगी में चेकिंग के दौरान दोनों बांग्लादेशी महिला को पकड़ा। रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनो बांग्लादेशी महिला सीमा पार कर अवैध रूप से मेघायल पहुंची थी। इसके बाद दोनों असम से एसएमबीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस में सवार होकर केरला जाने के लिए निकली थी। गिरफ्तार महिलाओं के नाम राबिया अख्तर और शिउली अख्तर है। दोनों बांग्लादेश की निवासी है। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि भारत में प्रवेश करने के लिए उनके पास वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों बांग्लादेशी महिला को एनजेपी जीआरपी थाने ले जाया गया। वहां से दोनों को डिटेंशन कैंप भेजने की व्यवस्था की गई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सीमा पार कराने और उन्हें केरला तक पहुंचाने के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह या दलाल नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में एनजेपी स्टेशन से दो बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
माटीगाड़ा थाना अंतर्गत विश्वास कॉलोनी से 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 27 अक्टूबर (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाना पुलिस ने सोमवार शाम विश्वास कॉलोनी स्थित एक घर में छापेमारी कर 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान माहिनूर बेगम के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान घर से 27 ग्राम…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के आवासीय परिसर की पहली मंजिल पर रसोई में लगी आग, निवासियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता
सिलीगुड़ी, 27 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 41 में डॉन बॉस्को मोड़ के पास जिला परिषद रोड स्थित एक आवासीय परिसर की पहली मंजिल पर रसोई में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, परिसर के निवासियों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। घटना सोमवार रात की है। आवासीय परिसर के निवासियों…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, संतोषी घाट पर 53 वर्षों की परंपरा के साथ होगा भव्य आयोजन
सिलीगुड़ी, 25 अक्टूबर (नि.सं.)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सिलीगुड़ी के संतोषी नगर स्थित बर्दवान रोड के नंबर-1 मां संतोषी घाट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति 2026 इस बार आयोजन को भव्य बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही है। आयोजित…
सिलीगुड़ीदुर्गा पूजा के बाद भी नहीं बिकीं कई प्रतिमाएं, सिलीगुड़ी के मूर्तिकारों को अब बसंत पूजा से उम्मीद
सिलीगुड़ी, 25 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा समाप्त होने और प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद भी सिलीगुड़ी के कुम्हारटोली में कई दुर्गा प्रतिमाएं बिना बिके रह गई हैं। इससे मूर्तिकारों की चिंता बढ़ गई है। अब उन्हें उम्मीद है कि बसंती पूजा के दौरान इन प्रतिमाओं के खरीदार मिल सकते हैं। हर साल दुर्गा पूजा से पहले कुम्हारटोली में मूर्तिकार महीनों…
