सिलीगुड़ी, 27 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 41 में डॉन बॉस्को मोड़ के पास जिला परिषद रोड स्थित एक आवासीय परिसर की पहली मंजिल पर रसोई में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, परिसर के निवासियों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। घटना सोमवार रात की है।
आवासीय परिसर के निवासियों का आरोप है कि पहली मंजिल पर रहने वाली एक मां-बेटी के कारण यह घटना हुई है। उनका दावा है कि इससे पहले भी दोनों के खिलाफ कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। निवासियों ने उनके व्यवहार को लेकर चिंता जताते हुए परिसर में रहने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
निवासियों का कहना है कि भविष्य में किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलने पर भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।




