पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान घर से 27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में कथित संलिप्तता के आरोप में महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई।
गौरतलब है कि गत शनिवार को भी इसी इलाके में एक घर पर छापेमारी के दौरान 285 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। उस मामले में मादक पदार्थों के कारोबार से कथित तौर पर जुड़ी ननद-भाभी को गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं।





