मंगलवार को प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपा गया। इस पहल से शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहारा देने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी अदिति चौधरी, पुलिस अधीक्षक सुजाता कुमारी बीनापानी, जलपाईगुड़ी के महकमा शासक मोइन अहमद, राजगंज के विधायक दिनेश सरकार, राजगंज के बीडीओ शुभंकर दास, राजगंज थाना प्रभारी अमिताभ दास, बेलाकोबा चौकी प्रभारी अरिजीत कुंडू, राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी और उपाध्यक्ष निताई मंडल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




