डीआरएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिलीगुड़ी जंक्शन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। स्टेशन के बाहर स्थित बुकिंग काउंटर को नए भवन के अंदर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा बुनियादी ढांचे में सुधार समेत अन्य विकास कार्य जारी हैं। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को लिफ्ट सहित कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
वहीं, न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीआरएम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में काम पूरा नहीं होने पर निर्माणकारी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दुर्गापूजा के कारण सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन पर विकास कार्य अस्थायी रूप से रोक दिए गए थे। अब दोबारा निरीक्षण के बाद इन कार्यों को जल्द शुरू करने की पहल की जाएगी।
सिलीगुड़ी में प्रस्तावित डबल लाइन रेल परियोजना को लेकर भी डीआरएम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना का काम जल्द शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए फॉर्म ए और फॉर्म बी पहले ही जमा किए जा चुके हैं। दुर्गापूजा के कारण प्रक्रिया में कुछ बाधाएं आई थीं, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाने की योजना है।





