आरोप है कि अष्टमी की रात सेवक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पूजा घूमने निकले दो दंपतियों के साथ आरोपियों ने अभद्रता की। विरोध करने पर शुभोजित दत्त और विक्रम चौधरी के साथ मारपीट की गई और उनके सिर पर हथियार से हमला किया गया। अस्पताल में भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
इस मामले में पुलिस पहले ही कृष साहा को गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पानीटंकी चौकी की पुलिस ने मुख्य आरोपी सावन राज साहा को गिरफ्तार किया। पुलिस फरार आरोपी श्रीवंत राज साहा की तलाश में जुटी है।





