जानकारी के अनुसार, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, दुर्घटना कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। मयनागुड़ी थाने की पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।





