अलीपुरद्वार में श्रमिक मेला शुरू

अलीपुरद्वार, 13 जनवरी (नि.सं.)। अलीपुरद्वार इंडोर स्टेडियम में आज से श्रमिक मेला शुरू हुआ है, जो आगामी 15 जनवरी तक चलेगा। इस मेले का उद्घाटन राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक ने किया।

इस दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री पूर्णेंदू बसु, उत्तरबंग विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री विनय कृष्ण बर्मन, विधायक सौरभ चक्रवर्ती समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बताया गया है कि इस श्रमिक मेले में 26 सरकारी स्टॉल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error code: 521 Built with ❤︎ by appycodes