पदयात्रा बाघाजतिन पार्क से शुरू होकर एयरव्यू मोड़ तक पहुंची। इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दलों और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। दिल्ली में विपक्षी दलों के एकजुट होने की कोशिश पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से पराजित ताकतें एकजुट होकर देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रही हैं।
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी की संभावनाओं पर भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि कोलकाता, हावड़ा के साथ सिलीगुड़ी में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान उन्होंने उत्तर बंगाल में स्वास्थ्य और शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विकास सहित कई योजनाओं का आश्वासन दिया।
वहीं, आगामी दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए उन्होंने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने छठ घाटों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।





