बताया जा रहा है कि दुकानों में कंपनी के लोकप्रिय ‘रंगोली कुमकुम’ ब्रांड के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे थे। छापेमारी के दौरान तीनों दुकानों से करीब 1500 किलोग्राम संदिग्ध नकली सामान जब्त किया गया।
पुलिस ने जब्त सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस कारोबार में शामिल लोगों और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। कंपनी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।





