इस मामले में दिनेश कुमार (49), रघुवीर कुमार (29) और सूरज शाह (23) को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के अनुसार, भूटान से जयगांव के रास्ते तस्करी कर सोना और विदेशी मुद्रा मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। तलाशी के दौरान सोने के 36 बिस्कुट दो आरोपियों के कमरबंद से मिले, जबकि विदेशी मुद्रा तीसरे आरोपी के पास से बरामद हुई।
डीआरआई ने सोना, विदेशी मुद्रा, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त कर तीनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है।





