“आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान” परियोजना के तहत पक्की सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप, स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश

खोरीबाड़ी, 3 फरवरी (नि.सं)। “आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान” परियोजना के तहत पक्की सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप सामने आए है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया है।जानकारी के अनुसार, खोरीबाड़ी के बुड़ागंज ग्राम पंचायत के कौरिजोत इलाके में “आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान” परियोजना के तहत 300 मीटर पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। ठेकेदार कंपनी ने एक महीने के भीतर काम पूरा करने का दावा किया। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।
स्थानीयों का कहना है कि पहले बोर्ड पर 300 मीटर सड़क निर्माण लिखा था, जिसे बाद में मिटाकर 182 मीटर कर दिया गया। सवाल उठ रहा है कि रातों-रात सड़क के बोर्ड से दूरी क्यों बदली गई। इसे लेकर ग्रामीणों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर किया। इस पूरे मामले पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल नेताओं के संरक्षण में ही यह गड़बड़ी हुई है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से सफाई देते हुए कहा गया कि यह घटना गलत लिखावट के कारण हुई है, इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं है।दूसरी ओर, इस विषय में ग्राम पंचायत प्रधान अनिता सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी ब्लॉक प्रशासन को दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *