इस वर्ष पंडाल की विशेष थीम ‘नारी शक्ति’ रखी गई है। इसके माध्यम से महिलाओं के विभिन्न रूपों, उनकी शक्ति और समाज में उनके महत्व को दर्शाया गया है। उद्घाटन समारोह में राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी, उपाध्यक्ष निताई मंडल, धनंजय मल्लिक, नकुल दास, आशीष दे, तपन राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति और क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद से ही पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी है। हर वर्ष नए थीम और आकर्षक सजावट के जरिए लोगों का ध्यान खींचने वाला यह क्लब इस बार भी अपनी खास प्रस्तुति से लोगों को आकर्षित कर रहा है। पूजा के अवसर पर क्लब की ओर से पांच दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है।





