फूलबाड़ी, 7 नवंबर (नि.सं.)। आलू की बोरियों के नीचे गुप्त चैंबर बनाकर भैंसों की तस्करी करने की कोशिश को न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने ट्रक से 29 भैंसें बरामद करने के साथ चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के फूलबाड़ी स्थित अमाईदीघी इलाके में अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध मालवाहक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक के ऊपर आलू की बोरियां रखी थी, जबकि उनके नीचे विशेष गुप्त चैंबर बनाया गया था। इसी चैंबर से 29 भैंसें बरामद की गई।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बिहार से असम भैंसों की तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार चालक की पहचान रकीबुल इस्लाम के रूप में हुई है। वह असम का निवासी बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जाएगा।





