सिलीगुड़ी, 31 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी की आनंदमयी कालीबाड़ी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में राजनीतिक विचारधाराओं से अलग-अलग दलों के नेताओं को एक साथ कदम मिलाते देखना आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा में पूर्व मंत्री एवं सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर गौतम देव, तृणमूल नेता शंकर मालाकार और सिलीगुड़ी के विधायक तथा पर्यटन मंत्री शंकर घोष शामिल हुए। अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े इन नेताओं को एक ही शोभायात्रा में साथ चलते देख स्थानीय लोगों के बीच चर्चा रही।
आनंदमयी कालीबाड़ी के शताब्दी समारोह का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देता नजर आया। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न दलों के नेताओं की एक साथ भागीदारी समारोह का खास आकर्षण का केंद्र था।




