सिलिगुड़ी, 9 दिसंबर(नि.सं)। महिला अत्याचार के विरोध और अभया कांड में कड़ी सजा की मांग को लेकर सिलीगुड़ी से ‘अंगीकार यात्रा’ की शुरुआत हुई है। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के संदेश को दूर–दूर तक पहुंचाने के लिए इस यात्रा का आयोजन ‘जागो नारी जागो बह्निशिखा’ की ओर से किया गया है।मंगलवार को सिलीगुड़ी जंक्शन से रैली की शुरुआत हुई, जिसमें अभया के माता–पिता भी शामिल थे। हाथों में प्लेकार्ड लिए बड़ी संख्या में लोग इस रैली में जुड़ते गए। रैली बाघाजतिन पार्क में जाकर समाप्त हुई, जहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभया के माता–पिता सहित कई लोगों ने वहां संबोधित किया। संगठन के सदस्यों का कहना है कि अभया जैसी भयावह घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून, शीघ्र न्याय और समाज की मानसिकता में बदलाव बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, यह अंगीकार यात्रा राज्यभर में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का संदेश फैलाएगी तथा लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाएगी।जानकारी के मुताबिक, यह यात्रा कल रायगंज पहुंचेगी और राज्य के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए अंत में कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट पर समाप्त होगी। आयोजकों का दावा है कि महिला सुरक्षा को लेकर यह यात्रा आम लोगों के बीच व्यापक प्रतिक्रिया और जागरूकता पैदा कर रही है।
महिला सुरक्षा के संदेश के साथ ‘जागो नारी जागो बह्निशिखा’ की पहल पर सिलीगुड़ी से शुरू हुई ‘अंगीकार यात्रा’

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 दिनों में 6 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, 14 गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 7 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले सात दिनों में 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 209 साइलेंसर पर चला रोड रोलर
सिलीगुड़ी, 7 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसी क्रम में शुक्रवार को एयरव्यू मोड़ पर आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने पुलिस द्वारा जब्त किए गए 209 मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के जरिए…
सिलीगुड़ीमाटीगाड़ा में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 2.45 लाख रुपये नकद के साथ 11 गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 7 नवंबर (नि.सं.)। दीपावली से पहले सिलीगुड़ी पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) ने माटीगाड़ा में जुए के एक अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 लाख 45 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते समेत जुए में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीपावली…
सिलीगुड़ी‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ 19 नवंबर को सिलीगुड़ी में एबीवीपी की छात्र हुंकार महारैली
सिलीगुड़ी, 7 नवंबर (नि.सं.)। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सिलीगुड़ी में छात्र हुंकार महारैली का आह्वान किया है। आगामी 19 नवंबर को बाघाजतिन पार्क से एसडीओ कार्यालय तक इस महारैली का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को सिलीगुड़ी स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एबीवीपी के सदस्यों ने इसकी घोषणा…
