अपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश

सिलीगुड़ी,24 मार्च (नि.सं.)। आग्नेयास्त्र लेकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे एक बदमाश को प्रधान नगर थाने की पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद सुलेमान हक है। वह प्रधान नगर थाना अंतर्गत इलाके का निवासी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को सुलेमान चंपासारी अंचल इलाके में आग्नेयास्त्र लेकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। लेकिन प्रधान नगर थाने की पुलिस को इसकी भनक लगते ही देर रात पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी को चंपासारी अंचल से संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से वन शटर बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैर कानूनी तरीके से आग्नेयास्त्र रखना और अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार लेकर रात में घूमने के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। आपको बता दें कि आरोपी मोहम्मद सुलेमान हक पुलिस रिकॉर्ड में पुराना अपराधी है। उसके नाम कई अपराधिक मामले पहले से दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomjojobetkargabetİmajbetimajbetjojobetCasibomjojobetgrandpashabetmarsbahisxslotnesinecasinotipobetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habervdcasinomatadorbetcasibomVdcasinomatbet güncel girişsekabet girişonwinjojobetjojobetsahabetjojobet girişvdcasino girişgrandpashabetjojobetpalacebetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibombetsalvador giriş Built with ❤︎ by appycodes