उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
मतगणना से पहले सिलीगुड़ी कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, तीन स्तरीय सुरक्षा तैनात
सिलीगुड़ी, 3 मई (नि.सं.)। बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। सिलीगुड़ी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा और जिलाधिकारी हरिशंकर पणिकर सहित प्रशासनिक अधिकारी सिलीगुड़ी कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
इस दौरान सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
वहीं जिलाधिकारी हरिशंकर पणिकर ने जानकारी दी कि मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पहले स्तर पर राज्य पुलिस तैनात रहेगी, दूसरे स्तर पर केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे, जबकि केंद्र के अंदर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
