भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गयी रैली को पुलिस ने रोका, कई कार्यकर्ता हिरासत में

सिलीगुड़ी, 12 नवंबर (नि.सं.)।अलीपुरद्वार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से एक रैली का आयोजन किया गया था।


आज सिलीगुड़ी के विनस मोड़ पर एक विरोध रैली का आयोजन किया गया था,लेकिन रैली शुरू होने से पहले ही सिलीगुड़ी मेट्रोपलिटन पुलिस की एक विशाल वाहिनी घटनास्थल पर पहुंची और रैली को रोक दिया। इस दौरान कई युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना में लाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *