कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी सदर महकमा शासक मोइन अहमद, जलपाईगुड़ी के डीएसपी (ट्रैफिक) गेल्सेन लेप्चा, राजगंज के बीडीओ शुभंकर दास, संयुक्त बीडीओ सौरभ कांति मंडल, राजगंज पंचायत समिति के उपाध्यक्ष निताई मंडल, राजगंज थाना के आईसी अमिताभ दास और बेलाकोबा पुलिस चौकी के ओसी अरिजीत कुंडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीत-संगीत और नृत्य के साथ समारोह में मिठाइयां बांटी गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दी। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आमंत्रित अतिथियों की सहभागिता से कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।





