सिलीगुड़ी,12 दिसंबर (नि.सं)। परिचित व्यक्ति से कुछ समय के लिए बाइक मांग कर एक युवक ले गया था।लेकिन बाइक वापस लौटाने के बजाय वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर बाइक बेचने के फिराक में था। हालांकि, पुलिस ने उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह घटना भक्ति नगर थाना अंतर्गत इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता लालू मांझी और मुख्य आरोपी बापी महाली दोनों मेटेली टीकोट चाय बागान के निवासी है। बचपन से साथ बड़े होने के कारण दोनों में अच्छी जान-पहचान थी। नौकरी के सिलसिले में लालू मांझी सिलीगुड़ी में आकर रहने लगा था। वहीं, बाद में काम की तलाश में बापी महाली भी सिलीगुड़ी आया और लालू के संपर्क में था। 8 दिसंबर को बापी महाली ने काम का बहाना बनाकर लालू मांझी से उसकी बाइक मांगी थी, लेकिन बाइक वापस लौटाने के बजाय वह अपने दो दोस्त राहुल दास और कृष्णा राय को बाइक पर बिठाकर बिक्री करने के लिए दूसरे जगह ले गया। इधर, कई घंटे गुजर जाने के बाद भी बाइक न मिलने पर लालू मांझी ने भक्तिनगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने 9 दिसंबर को बापी महाली, राहुल दास और कृष्णा राय तीनों को चांदमुनी इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल पुर्व चयनपाड़ा का और कृष्णा 40 नंबर वार्ड के दुर्गानगर का निवासी बताया है। पुलिस के अनुसार तीनों का उद्देश्य बाइक को बेचना था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी की बाइक को ईस्टर्न बाईपास से बरामद कर लिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
परिचित व्यक्ति से बाइक मांग कर बेचने की कोशिश, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में हिंदू जागरण मंच के पोस्टरों से मचा हड़कंप
सिलीगुड़ी,11 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा से पहले सिलीगुड़ी में हिंदू जागरण मंच की ओर से लगाए गए कई पोस्टरों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इन पोस्टरों में लोगों से हिंदू दुकानों से पूजा सामग्री खरीदने और बिरयानी भी हिंदू दुकानों से खाने की अपील की गई है। पोस्टरों में देश का पैसा बचाने और धार्मिक परंपराओं की रक्षा…
सिलीगुड़ीबागडोगरा में STF की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी,11 अक्टूबर (नि.सं.)। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए STF की सिलीगुड़ी यूनिट को सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने 991 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम एमडी मक्सेदुल (22) है। वह नक्सलबाड़ी का निवासी बताया गया है। STF से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के…
सिलीगुड़ीयुद्ध और अशांति के बीच शांति का संदेश देगा बाबूपाड़ा बॉयज क्लब, काली पूजा की थीम ‘शांति की तलाश’
सिलीगुड़ी,11 अक्टूबर (नि.सं.)। दुनिया भर में युद्ध और तनाव के माहौल के बीच शांति का संदेश देने के लिए सिलीगुड़ी के बाबूपाड़ा बॉयज क्लब ने इस बार काली पूजा की थीम ‘शांति की तलाश’ रखी है। इस थीम के माध्यम से आयोजक विश्वभर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी…
सिलीगुड़ीडकैती की साजिश नाकाम, भक्तिनगर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 10 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में डकैती की योजना बना रहे दो बदमाशों को भक्तिनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कूचबिहार निवासी राकेश गोस्वामी (24) और सिलीगुड़ी के निवासी सजल घोष (30) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात वार्ड नंबर 43 में कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने…
