सिलीगुड़ी,17 मार्च (नि.सं.)। वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। मृतक का नाम बिक्रम राय(25) है। जानकारी के अनुसार बीते कल बर्थडे पार्टी से बिक्रम वापस लौट रहा था। तभी बंगाल सफारी पार्क के पास एक वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।बताया गया है कि हेलमेट न पहने के चलते बिक्रम के सिर पर गंभीर चोट आई।
काफी देर तक सड़क पर पड़े रहने के बाद एक व्यक्ति ने घायल बिक्रम को सेवक रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। बिक्रम के पिता मछली व्यवसाय है।
शांतिनगर बऊबाजार में उनकी मछली दुकान है। बिक्रम भी अपने पिता का हाथ बटाता था। बिक्रम घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। युवक की मौत की घटना से पूरा परिवार टूट चुका है। पूरे इलाके में मातम छा गया है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रहु है।