सिलीगुड़ी में ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण

सिलीगुड़ी, 25 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर दीनबंधु मंच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मेयर गौतम देव के साथ नगर निगम के चेयरमैन, डिप्टी मेयर, मेयर परिषद सदस्य और पार्षद उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर 8 से 10 परिवारों को आवास निर्माण के लिए चेक सौंपे गए। मेयर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कुल 738 लाभार्थियों तक घर निर्माण की आर्थिक सहायता पहुंचाई जा चुकी है।


कार्यक्रम के दौरान आशा कर्मियों के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें राज्य सरकार के हालिया बजट के बाद उनकी आय में वृद्धि और 180 दिनों की मातृत्व अवकाश जैसी महत्वपूर्ण घोषणाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मेयर गौतम देव ने कहा कि आशा कर्मी समाज का अहम हिस्सा हैं और उनके उचित अधिकार व सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *