सिलीगुड़ी, 25 फरवरी (नि.सं)। विधानसभा चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने दीवार लेखन के जरिए चुनावी प्रचार की शुरुआत कर दी है।
चुनाव की घोषणा भले ही बाकी हो, लेकिन सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए है। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस ने सिलीगुड़ी में दीवार लेखन अभियान शुरू किया।
मेयर गौतम देव ने कहा कि दीवार लेखन का काम जल्द पूरा किया जाएगा और इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन उससे पहले ही कार्यकर्ता और समर्थक मैदान में उतर चुके है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस दिन पार्टी आधिकारिक रूप से उम्मीदवार घोषित करेगी, उसी दिन से नाम सहित पोस्टर लगाए जाएंगे। यदि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है, तभी शहर की दीवारों पर उनके नाम वाले पोस्टर लगाए जाएंगे।
