गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलबाड़ी थाना की पुलिस ने मौके पर अभियान चलाकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद दार्जिलिंग जिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से ब्राउन शुगर का एक पैकेट बरामद हुआ। जिसमें करीब 63 ग्राम ब्राउन शुगर थी।
इसके बाद पुलिस ने मादक तस्करी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर उसे नक्सलबाड़ी थाना ले आई। आरोपी का नाम जॉय सरकार है। वह नक्सलबाड़ी के रथखोला का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह पहले भी कई बार मादक तस्करी में शामिल रहा है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।





