सूत्रों के अनुसार, नाबालिगा का आरोप है कि उसका पिता लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। उसने जब अपनी मां को इसकी जानकारी दी, तो मां ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि पिता की हरकतें लगातार जारी रहीं। हालांकि, जब उसे अपनी 8 वर्षीय छोटी बहन की सुरक्षा को लेकर चिंता हुई, तो उसने हिम्मत जुटाकर प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीती रात आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





