सिलीगुड़ी, 13 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के पत्ती कॉलोनी स्थित एक जिम से 40 किलो वजन की प्लेट चोरी करने के आरोप में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हराधन कर्मकार (35) के रूप में हुई है। वह पत्ती कॉलोनी के रोड नंबर-2 का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई दोनों वजन प्लेटें बरामद कर ली हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वार्ड नंबर 47 के निवासी रतन साहा ने 11 अक्टूबर को प्रधान नगर थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मंगलवार को आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





