सिलीगुड़ी, 4 नवंबर (नि.सं.)। नशे के खिलाफ अभियान में खालपाड़ा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 5 स्थित रामघाट नोतून बस्ती इलाके में छापेमारी कर 286 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद कादिर के रूप में हुई है। वह रामघाट नोतून बस्ती इलाके का निवासी बताया गया है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लाया गया था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





