गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी जीआरपी एसओजी ने एनजेपी जीआरपी के साथ संयुक्त अभियान चलाया। ट्रेन के एसी कोच में तलाशी के दौरान संदेह होने पर दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया। उन्हें एनजेपी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर उतारकर सामान की तलाशी ली गई।
इस दौरान दो बैग से कुल 18 शॉप कैश बरामद हुए। तलाशी में शॉप कैश के अंदर छिपाकर रखी गई करीब 250 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी असम से चेन्नई जा रहे थे। पुलिस को संदेह है कि मादक पदार्थ की डिलीवरी चेन्नई में होनी थी।
तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी उन्हें जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि तस्करी नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। मामले की जांच जारी है।





