जानकारी के अनुसार, बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि अचानक तेज आवाज होने के बाद बस सड़क किनारे खड्ढे में जा गिरी। हादसे में करीब 25 से 30 यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर फांसीदेवा अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।





