संगठन के अनुसार, टोटो चालकों की विभिन्न समस्याओं और संगठन से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के सामने रखने के साथ आवश्यक सहयोग और अनुमति की मांग को लेकर यह ज्ञापन दिया गया।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि कई टोटो में रूट नंबर लगाए जाने से समस्या काफी हद तक कम हुई है। हालांकि, कुछ चालक निर्धारित रूट छोड़कर दूसरे रूट में टोटो लेकर प्रवेश कर रहे है। संगठन ने इस पर प्रशासन से निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
इसके अलावा, बिना नंबर वाले टोटो के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई का मुद्दा भी ज्ञापन में उठाया गया है। संगठन ने सवाल किया कि जब प्रशासन बिना नंबर वाले टोटो को जब्त कर रहा है, तो अदालत के निर्देशों का कथित उल्लंघन कर कुछ शोरूम से बिना नंबर वाले टोटो की बिक्री कैसे हो रही है। संगठन ने मामले की जांच कर अवैध टोटो बिक्री में शामिल शोरूम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।





